जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़वाल मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार वालाें को सौंप दिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार (जेके06-6844) कठुआ से जम्मू की ओर जा रही थी। कार चालक वरुण चंडयाल निवासी डोडा कार चला रहा था, लेकिन जब चड़वाल मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क किनारे चल रहे लाल चंद निवासी कोड़ कसबा को कार ने टक्कर मार दी, जिससे लाल चंद को गंभीर चोटें आई।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप जिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।