कठुआ। बनी कसबे के आसपास सड़कों की खस्ताहालत लगातार हादसों को न्योता दे रही है। वीरवार सुबह साढ़े दस बजे के लगभग चांदल से बनी की ओर आ रही मिनी बस खस्ताहाल सड़क के चलते पलटने से बाल-बाल बच गई। इस बीच मिनी बस की छत पर सवार यात्रियों में से एक युवक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर आ गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान अजीत सिंह निवासी कांथल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो