फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिया चक में पुलिस ने चलाया रूटीन सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव हरिया चक के इलाके में पुलिस की ओर से रूटीन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस चौकी के जवानों के अलावा बीडीसी के जवान भी शामिल रहे। कई घंटों तक यह अभियान चला। इस दौरान क्षेत्र के हर कोने को खंगाला गया। पुलिस की ओर से अक्सर इस तरह के अभियान यहां चलाए जाते हैं। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एचडीपीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। इसके तहत हाईवे से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक नाकेबंदी बढ़ाई गई है और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें