कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को और शव को जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मुकेश वर्मा निवासी वार्ड दो कठुआ अपनी बाइक से लोगेट मोड़ पर एक गोदाम पर काम करता था। सुबह वह अपने काम से वहां जा रहा था। डिवाडर से हाईवे पार करते समय जम्मू से कठुआ आ रही एक अन्य बाइक जिस पर अजय कुमार निवासी मदनलाल और सोनिया देवी निवासी वार्ड 14 कठुआ सवार थे, के साथ टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मुकेश को मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक के शव को शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए शिफ्ट किया गया। अजय और सोनिया को उपचार के बाद डाक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा। सोनिया को कुछ देर बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।