कठुआ। नगरी चौकी के अधीन पड़ते इलाका कुल्लियां में मवेशियों को लेकर विवाद हो गया। इसमें तीन लोगों ने एक महिला को पीट डाला। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार रुखसाना पत्नी फारुख अहमद निवासी कुल्लियां और सुरैया बेगम पत्नी सादिक की आपस में मवेशियों को लेकर कहा सुनी हो गई। सुरैया ने गुलजार और टिंकू के साथ मिलकर रुखसाना पर हमला कर दिया और उसे पीट डाला। रुखसाना को उसके परिजन जिला अस्पताल ले आए, जहां पर उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो