फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने को लेकर हुई मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिलावर उप जिला की रामकोट तहसील की सब्बल पंचायत में दो पक्षों के बीच भेड़ बकरियां चराने की जगह को लेकर बहस हो गई। बहस ने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया और एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करीब एक बजे की है। घायल को तुरंत रामकोट के पीएचसी में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उप जिला अस्पताल बिलावर रेफर कर दिया। सिर में गहरी चोटें आने की वजह से बिलावर उप जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। आरोपियों की पहचान बशीर अहमद, आशिम दिन, यूसुफ और कारगु निवासी सब्बल, रामकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें