फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख पाने करने के चक्कर में गवाए 11 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। ऑनलाइन और फोन कॉल फ्रॉड को रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग इसका शिकार हो रहे हैं। इस तरह का फ्रॉड करने वाले फोन कॉल से लोगों को लाखों रुपया देने का झांसा देकर उन्हें चुना लगा जाते हैं।
विज्ञापन

मढ़ीन के रहने वाले राज सिंह ने बताया कुछ दिन पहले उन्हें बाय पोस्ट एक लेटर मिला। उसके साथ ही कूपन भी था। कूपन पर शॉपक्लू नामक कंपनी का नाम लिख रखा था। इसमें हमें यह जानकारी दी गई थी की एक लाख रुपये की राशि आप जीत चुके हैं। कूपन कोड स्क्रैच करने पर जो राशि मिलेगी वो सब आपकी होगी। हमने कूपन स्क्रेच किया उस पर 10 लाख रुपये लिख रखे थे। कुछ समय बाद हमें फोन आया। जिसमें कहा गया कि आप करीब 11 लाख रुपये जीत चुके हैं। हम आपको एक खाता नंबर देते हैं आप उसमें इस राशि का 1 प्रतिशत जमा करा दें। बाकी जीती हुई राशि आपके खाते में आ जाएगी।
उन्होंने बताया कि फोन पर जो हमें कहा गया उसी हिसाब से हमने 11 हजार रुपये दिए गए खाते में जमा करा दिए, लेकिन उसके बाद भी हमारे खाते में कोई पैसा नहीं आया। जिस खाते में हमने पैसे डाले थे उसकी पड़ताल की तो वह खाता फर्जी निकला।
विज्ञापन

मैं यह कहना चाहता हूं कि जिस तरह की जालसाजी का मैं शिकार हुआ हूं कोई और न हो। जिला पुलिस इस तरह की लूट करने वालों पर कार्रवाई करे। इससे एक बहुत बड़े गिरोह का पर्दाफाश होगा। उन्होंने इसकी शिकायत थाने पुलिस चौकी में भी दर्ज करा दी है। कहा जल्द ही एसएसपी से भी मिलेंगे। क्योंकि इस तरह की जालसाजी का शिकार बहुत से लोग हुए हैं, लेकिन कोई आवाज नहीं उठा रहा। मैं इसके खिलाफ आवाज उठा लूंगा ताकि भविष्य में लोग ठगी का शिकार ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें