हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर छप्पड़ मोड़ के नजदीक नाले में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने इस नाले में व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसकी जानकारी हीरानगर पुलिस को दी। एसडीपीओ रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान रोहित शर्मा निवासी हुसैन अली जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने धारा-174 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर इसकी तहकीकात शुरू कर दी है। एसडीपीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस अपने तरीके से इस मामले पर काम कर रही है। मामले से संबधित जो भी जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।
दूसरी तरफ कुछ लोगों से यह जानकारी भी मिली है कि यह व्यक्ति पंजाब से यहां पनीर बेचने का काम करता था। ब्यूरो