फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्या का प्रयास करने वाले आरोपी कुछ ही घंटों में काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/ बिलावर। बिलावर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर बारह बजे के लगभग निशांत कौसर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई लियाकत अली निवासी ढेर बिलावर को अभिषेक शर्मा निवासी नौशहरा महानपुर और हनी खजूरिया निवासी ढेर बिलावर ने तेज धार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर फौरन कार्रवाई शुरू कर दी। बिलावर थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने विशेष टीमों को अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगा दिया। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुकराला के नजदीक से कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें