कठुआ। हीरानगर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। हीरानगर मोड़ इलाके में चोरों ने एक कार और घर से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घर के मालिक ने पुलिस थाना में शिकायत की और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि तेइस फरवरी को वह विजयपुर शादी समारोह में गए थे। उनके माता पिता पहले ही शादी के लिए चले गए थे। लेकिन शादी समारोह से जब वह लौटे ने तो उनकी एक कार के साथ घर में रखे सोने के आभूषण गायब थे। घर का सारा सामन भी बिखरा हुआ था। ऐसे में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो