फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिला की रामकोट तहसील में रविवार को 11 वर्षीय बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। काह पंचायत के मोहल्ला खराड़ी का नरेश कुमार अपनी मांग के साथ सुबह नाले के किनारे लकड़ियां लाने गया था। इसी बीच वह कहीं चला गया। उसकी मां को लगा कि शायद वह घर लौट गया हो, लेकिन जब नरेश की मां घर लौटी तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नाले के किनारे तलाश शुरू की। कुछ ही देर में नरेश के कपड़े नाले के पास से बरामद हुए। इसके बाद उसका शव भी मिल गया। परिजनों ने बताया कि नरेश को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें