फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बसोहली। महानपुर के दूरदराज हदाट इलाके में बुधवार को शिकार खेलने गए ज्ञानचंद की गोली चलने से मौत हो गई थी। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर ज्ञानचंद का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 304 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बसोहली थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देसी बंदूक से गोली चली थी। बंदूक उत्तम सिंह की थी। ये लोग हदाट के नजदीक जंगल में शिकार खेलने के लिए गए थे, जहां दुर्घटनावश चली गोली से ज्ञानचंद की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल उत्तम सिंह को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें