बसोहली। शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
शुक्रवार की देर शाम दन्ना राजबाग निवासी राम सिंह ट्रक जेके-08ए-9839 बसोहली से कठुआ की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल नंबर जेके-08एफ-5541 से नगरोटा के नजदीक ट्रक से जा टकराई, जिसके परिणामस्वरूप मोटरसाइकिल पर चालक के साथ सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुनील दत्त निवासी थाना खलोआ के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। ब्यूरो