फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बाया मछेड़ी मल्हार की तरफ जा रहे ट्रैक्टर जेके-एफ-3643 के चालक की सुकराल टांडी के पास ट्रैक्टर का टायर पंचर होने से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना शाम 5:00 बजे के करीब घटित हुई जब 23 वर्षीय ट्रैक्टर चालक बाथर गांव का अजीत कुमार ट्रैक्टर में बजरी भरकर वाया मछेड़ी रूट से मल्हार की ओर जा रहा था। जब ट्रैक्टर टांडी के पास पहुंचा तो उस का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर अपने आप को संतुलन में न रख सका और उसका सिर टायर के साथ लगने से सिर में गंभीर चोट आ गई। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला तो वह ट्रैक्टर चालक को बिलावर उप जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें