कठुआ। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को दस लीटर शराब जब्त की जबकि सौ लीटर लाहन को नष्ट किया गया है।
नगरी चौकी प्रभारी विकास जसरोटिया ने टीम सहित बनियाड़ी इलाके में दबिश देकर अवैध शराब की खेप को नष्ट करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान रेखा रानी निवासी मीर जग्गो के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो