फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 पाउच शराब, 650 लीटर लाहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आबकारी कमिश्नर एम. राजू के दिशानिर्देश पर शराब पर अवैध कारोबार पर रोक लगाने को चलाई जा रही विभाग की मुहिम के तहत शनिवार को भी विभिन्न गांवों में दबिश दी। ईटीओ रफी नाईक के नेतृत्व में विभागीय टीम ने डबवाल, चरड़याल, लदवाल और बिरसो चक में कार्रवाई कर 45 पाउच शराब और 650 लीटर लाहन को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं, लाहन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को भी बरामद करते हुए नष्ट किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर राजी अहमद, अरुण कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा, हरमिंदर सिंह धीर, विकास खजूरिया और एक्साइज गार्ड राजिंद्र सिंह, केवल कृष्ण, तरसेम सिंह व संजीव शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें