फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी संघर्ष में एक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सवारी बिठाने की होड़ में आए दिन सड़क पर वाहन होड़ लगाते दिखाई देते हैं, लेकिन शुक्रवार को दो मिनी बसों की यह होड़ मारपीट में बदल गई। बरनोटी के नजदीक सुबह दस बजे एक मिनी बस चालक ने दूसरे की धुनाई कर दी। बुरी तरह से घायल मिनीबस चालक सुशील सिंह निवासी मलामन को राजकीय डिग्री कालेज कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। उसने बताया कि वो दन्नी बाख्ता से कठुआ रूट पर मिनी बस चलाता है और शुक्रवार को फेरा लगाने निकला। इसी बीच दियालाचक से आ रही दूसरी मिनी बस ने उसे ओवरटेक करना शुरू कर दिया। बरनोटी के नजदीक दूसरे मिनी बस चालक ने उसकी बुरी तरह से धुनाई कर दी जिससे वो घायल हो गया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें