कठुआ। एसआरओ 302 के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 10 स्टोन क्रॅशरों की बिजली काटते हुए सील कर दिया है। मंगलवार को जिला उपायुक्त विकास कुंडल के दिशा निर्देश पर तहसीलदार कठुआ कपिल खजूरिया, लखनपुर थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार सहित माइनिंग विभाग की टीम ने कीड़ियां गंडियाल इलाके में दबिश दी। एक एक कर की गई जांच के दौरान दस स्टोन क्रशरों के प्रबंधन नदारद रहे तो वहीं दस्तावेज भी टीम के सामने नहीं बता पाए हैं। तहसीलदार कठुुआ कपिल खजूरिया ने बताया कि एक स्टोन क्रॅॅशर मेसर्ज सीएंडसी का जहां कोर्ट केस लगा है वहीं एक अन्य स्टोन क्रशर के दस्तावेज पूरे पाए गए। अन्य सभी स्टोन क्रॅशरों के मालिक टीम के सामने नहीं आए और पूछे जाने पर भी दस्तावेज नहीं बताए गए हैं। टीम ने मौके पर ही 10 स्टोन क्रशरों की बिजली काटकर बंद करवा दिया है और इन सभी को नोटिस भी जारी कर दिए हैं।