फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। मई में हीरानगर सेक्टर में आधा दर्जन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद जून में भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार शाम पांच बजे के करीब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चांदवां पोस्ट के नजदीक तीन-चार राउंड गोलियां चला कर संघर्ष विराम तोड़ा। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आधे घंटे से अधिक समय से तक रुक-रुक कर छोटे हथियारों से गोलाबारी जारी रही। उधर, सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते दहशत है। पाकिस्तान ने बीएसएफ की चांदवां पोस्ट को पिछले सवा महीने में सातवीं बार निशाना बनाया है। पोस्ट के नजदीक डिच बनाने का काम जारी है, जिसे गोलीबारी कर पाकिस्तान बार-बार काम बंद करवाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें