फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल, एक जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सोमवार को फिंतर बिलावर सड़क पर राहगीर को एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुई। जब मोटर साइकिल सवार बलदेव सिंह बाइक लेकर बिलावर की तरफ आ रहा था। टेड के पास उसने सड़क किनारे चल रहे 20 वर्षीय महेंद्र कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायलों को लोगों ने इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। जहां पर 60 वर्षीय बलदेव सिंह का इलाज चल रहा है और महेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें