फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छीना पर्स पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने स्नेचिंग की एक वारदात में छीने गए पर्स को एक घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया। मामला हटली चौकी के अधीन पड़ते औद्योगिक क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर पौने चार बजे के लगभग औद्योगिक इकाई में कार्यरत एक महिला ने हटली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि एक अपाचे बाइक पर सवार चालक ने उसका पर्स छीन लिया जिसमें उसके महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी भी थी। हटली चौकी प्रभारी विशाल कुमार ने टीम सहित स्नेचर की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया। लगभग पांच किलोमीटर तक छानबीन के पास पुलिस को नजदीक आता देख स्नेचर आरटीओ कार्यालय के नजदीक छीने गए पर्स को फेंक कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं महिला को उसका पर्स लौटा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें