फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मामले पर पंजाब और जम्मू कश्मीर में दर्ज हुई दो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब और जम्मू कश्मीर की सीमा पर स्थित गांव मेहरा और देवी चक में दो गुटों में मारपीट का केस पंजाब की सुजानपुर थाने और कठुआ के लखनपुर थाने में दर्ज करवाई गई है। दो राज्यों की सीमा पर बसे इन गांव की हद कब खत्म हो जाए पता ही नहीं चलता। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के गांव के लोगों के मवेशी लापता होने के बाद वे इसकी तलाश में जम्मू कश्मीर के इलाके में आए। यहां दोनों गुट आमने-सामने हो गए। बुधवार को देवी चक इलाके के लोगों ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला किया। गुज्जर समुदाय के लोगों के अनुसार पंजाब के गांव से आए लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की। जिस वक्त हमला किया उस समय घर में एक ही पुरुष सदस्य मौजूद था। शिकायत के अनुसार एक कुल्ले को भी आग के हवाले कर दिया गया। लखनपुर पुलिस ने आरपीसी की धारा 147, 451, 323, 435 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष ने सुजानपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। गौरतलब है कि रावी दरिया से सटा जम्मू कश्मीर और पंजाब का इलाका ऐसा है, जहां कई गांवों के आधे घर पंजाब और आधे घर जम्मू-कश्मीर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें