फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली से बनी की तरफ जा रही कार जिंदरैली के समीप पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम कार नंबर पीबी10डीडब्लयू-5306 बसोहली से बनी की तरफ जा रही थी, कि अचानक जिंदरैली के समीप पहुंचते ही वह सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई, और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी सब सेंटर ले जाया गया, यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे उपजिला चिकित्सालय बसोहली रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान रतन चंद और हरबंस लाल निवासी बनी के रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें