फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की आड़ में भुक्की ले जा रहे दो को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। नशा व्यापार पर रोक के लिए जिला पुलिस की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत राजबाग पुलिस ने सेब की पेटियों में भरकर कश्मीर से पंजाब ले जाई जा रही 5 क्विंटल 35 किलोग्राम भुक्की सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश व एसडीपीओ हीरानगर दविंदर सिंह की देखरेख में राजबाग थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने हाईवे पर नाका लगाया। नाके पर गाड़ियों की रूटीन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक ट्रक नंबर जेके02वी 1596 को रोका और उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में सेब की पेटियां भरी थीं। पुलिस जवानों ने इनकी तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान एक पेटी में भुक्की बरामद हुई। इसके बाद पूरे ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के बाद सेब की पेटियों में भरकर ले जाई जा रही पांच क्विंटल पैंतीस किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत गाड़ी के चालक और सहचालक को दबोच लिया। जिनकी पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी बटोत और अजय कुमार निवासी बटोत के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर नंबर 217/18 अंडर सेक्शन 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें