कठुआ। शनिवार शाम एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने का मामला प्रकाश में आया है। शाम छह बजे के लगभग रोमित शर्मा निवासी पहाडपुर को जिला अस्पताल कठुआ में उपचार के लिए भती करवाया गया। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया है। ब्यूरो