फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइलों की आड़ में पशु तस्करी का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आबकारी व पुलिस की टीम ने साझा अभियान में पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। मामले में एक ट्रक को जब्त कर 16 मवेशियों मुक्त कराए गए हैं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे पंजाब से जम्मू कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक न. जेके-02एच 5977 टोल पोस्ट लखनपुर पर पहुंचा। ट्रक के चालक के पास जो दस्तावेज थे उनके अनुसार ट्रक में टाइल लदी हुई हैं। जोकि जालंधर से जम्मू जानी है। टीम ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 16 मवेशी बरामद किए गए। टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चालक सहित गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और सभी मवेशियों को मुक्त करा दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें