हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चड़वाल में तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मारी। इस हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि राहगीर उससे टकरा कर करीब 15 फुट ऊपर उछल गया। कार चालक ने कार रोकने की वजाय और तेजी से भगा लिया। घायल की पहचान अनिल कुमार पुत्र थुडुराम निवासी छन्न दित्याल के रूप में हुई। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो