फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के कार्यालय में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर सब डिवीजन के कंडी क्षेत्रीय गांव ठाकुर पुरा स्थित प्राइमरी स्कूल कार्यालय में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से कार्यालय में रखा स्कूल का रिकार्ड, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को यह जानकारी दी गई है कि यह आग लगाई गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि तफ्तीश जारी है जो भी सामने आएगा बता दिया जाएगा। चड़वाल चौकी प्रभारी राहुल महाजन ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह यह जानकारी दी गई कि उक्त स्कूल के कार्यालय में किसी ने आग लगाई है। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। देखा कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था, जिसमें स्कूल रिकॉर्ड के अलावा फर्नीचर और खेल का सामान भी था।
फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अज्ञात लोगों द्वारा कार्यालय में आग लगाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने धारा 436/ 457 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें