फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.5 किलो भुक्की की तस्करी का प्रयास विफल, तीन पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नशे के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए कठुआ पुलिस को एक बार फिर कामयाबी हाथ लगी है। लखनपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाका लगाकर राज्य से बाहर भुुक्की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से 13.5 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि भुक्की की खेप कश्मीर से पंजाब ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लखनपुर में नाका लगाया। इस दौरान जम्मू की ओर से आ रही एक इनोवा कार को जांच के लिए रोका गया। कार पीबी08डी-8195 से 13.5 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए उसमें सवार बलजीत कुमार, गुरजीत सिंह और चालक इंद्रजीत सिंह सभी निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें