सांबा। जिला पुलिस ने एसएसपी सांबा बेनाम तोश के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए आठ वाहनों को जब्त कर लिया है। इनका इस्तेमाल जिला सांबा में अवैध खनन के लिए किया जा रहा था।
जिला पुलिस के अनुसार डीएसपी मुख्यालय सांबा बिशम दुबे, एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नागर, एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर की देखरेख में पुलिस टीमों में शामिल थाना प्रभारी सांबा दलजीत सिंह, थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा सुमित शर्मा और थाना प्रभारी विजयपुर संदीप चाढक शामिल हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आठ वाहनों को जब्त कर लिया गया है। संवाद