कठुआ। पुलिस ने एक चोरी के ट्रक को पंजाब के जिला संगरूर के खनौरी से बरामद कर दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस को 23 और 24 अगस्त की मध्य रात्रि को एक ट्रक नंबर जेके08सी-3624 के जीएमसी कठुआ से चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक के चोरी होने का मामला पुलिस थाना कठुआ में पंजीकृत किया था। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे जांच के बाद उक्त ट्रक को पंजाब के खनौरी से बरामद कर चोरी मामले को सुलझा दिया है। आरोपी चोरों की पहचान संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी फिंडर रोड जलालाबाद तहसील धर्मकोट जिला मोगा और गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी फिंडर कलां धर्मकोट मोगा पंजाब के रूप में हुई है।