फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में तीन घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले चौबीस घंटों में शहर में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहला मामला बीती शनिवार की देर शाम कालीबड़ी का है। इसमें मोटरसाइकिल सवार 34 वर्षीय व्यक्ति अजय कुमार पुत्र रूप लाल निवासी खोख्याल अपनी अनियंत्रित बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। वहीं, दूसरा मामला बीती रात शहर से सटे चक देसा सिंह का है। इसमें 45 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार सुशील कुमार पुत्र सुरिंद्र कुमार निवासी चन्नग्रां किसी अज्ञात मोटरसाइकिल से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है, जबकि एक अन्य मामला शनिवार की शाम हटली मोड़ का है। इसमें स्कूटी सवार युवक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। युवक की पहचान शिव कुमार पुत्र बिशंबर दास निवासी वार्ड 14 कठुआ के रूप में हुई है। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें