फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अर्धनिर्मित राइफल बट्ट के साथ एक वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर में वन विभाग की एंटी पॉलीथिन चेक पोस्ट पर टीम ने अखरोट की लकड़ी से अर्धनिर्मित राइफल बट्ट के एक वाहन को जब्त किया है। इसमें 3550 अर्धनिर्मित राइफ बट्ट पकड़े गए हैं, जो विभाग के अनुसार 18 और 12 इंच साइज के थे।
विज्ञापन

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब विभाग के पास यह वाहन जांच के लिए आया। विभाग को शक हुआ कि इस किस्म की लकड़ी से बने अर्धनिर्मित बट्ट को प्रदेश से बाहर निर्यात की अनुमति नहीं है। वाहन के पास डीएफओ अनंतनाग की ओर से इस माल को प्रदेश के बाहर ले जाने की ट्रांसपोर्ट अनुमति भी मौजूद थी।
मंगलवार से पकड़े वाहन को लेकर स्पष्टता ढूंढ रहे वन विभाग कठुआ ने आखिरकार वाहन संख्या जेके03जे 6159 को बुधवार को जब्त कर दिया। डीएफओ राजन सिंह ने बताया कि वाहन को डीएफओ अनंतनाग की ओर से प्रदेश के बाहर इस माल को ले जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद स्पष्टता के लिए उन्हें लिखा गया था। उन्हाेंने बताया कि उनकी ओर से तकनीकी गलती से इसे प्रदेश के बाहर अनुमति दिए जाने का हवाला दिया गया है और इस अनुमति को फिलहाल वापस ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि अर्धनिर्मित राइफल बट्ट को प्रदेश के बाहर लेने की विशेष अनुमति प्रदेश सरकार के स्तर से जारी होती है, जो इसके पास नहीं थी। लिहाजा वाहन को जब्त कर डीएफओ की कोर्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार काजीकुंड से यह माल हिमाचल प्रदेश के मंडी में ले जाया जा रहा था। इसकी जांच की जा रही है। इस तरह के वाहनों को क्या पहले भी ले जाया गया है, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें