फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में चल रहे पांच अवैध नशा मुक्ति केंद्र किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल से नशा छोड़कर मुख्य धारा में लौटने के इच्छुक युवाओं को नशा मुक्ति का रास्ता दिखाकर जिले में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्राें को आखिरकार प्रशासन ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

इन नशा मुक्ति केंद्रों को सामान समेटने और काम बंद करने की हिदायत के साथ 48 घंटे की मोहलत दी गई थी। इसके बाद वीरवार को प्रशासनिक टीम एक्शन में दिखाई दी। दोपहर बाद टीम ने शहर के मानके तालाब इलाके से अभियान शुरू किया और एक एक कर पांच नशा मुक्ति केंद्रों को टीम ने सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक बिना पुलिस सत्यापन के इमारतें अवैध कारोबार के लिए किराये पर देने वाले नपेंगे।
शहर के मानके तालाब में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में पहुंची टीम ने इमारत को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने शहर के वार्ड 13 में दबिश दी। यहां भी एक और नशा मुक्ति केंद्र पर सील लगा दी गई। एक एक कर अलग अलग जगह पांच नशा मुक्ति केंद्रों पर टीम ने कार्रवाई की। सहायक आयुक्त राजस्व विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि आज पांच सेंटर सील किए गए हैं। कुछ केंद्रों ने अपने दस्तावेज भी दिए हैं, जो पूरे नहीं हैं। ऐसे में उन्हें हिदायत दी गई है कि जब तक उन्हें अनुमति नहीं मिलती, तब तक वे यहां केंद्र नहीं चलाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अब रूटीन में जारी रहेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये केंद्र यहां बंद होने के बाद कहीं और अवैध रूप से न चलाए जाएं। उधर, टीम में शामिल अधिकारियों की मानें तो जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश का भी इनमें उल्लंघन किया गया है, जिसमें इमारत के मालिकों ने किरायेदारों के संबंध में कई जगह जानकारी पुलिस को नहीं दी। साथ ही अवैध रूप से चलने वाले केंद्रों को खुलने दिया। टीम में तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार, डीएसपी मुख्यालय मंजीत सिंह और सीएमओ कठुआ डॉ. विजय रैना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें