फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के लास्ट मोड़ के पास प्राचीन बावली में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी में डूबा हुआ मिला।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब कुछ स्थानीय लोग पानी लेने के लिए बावली के पास पहुंचे तो उन्होंने पानी में डूबे हुए व्यक्ति को देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी बिलावर पुलिस थाने में दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्ष संजय कुमार निवासी लोअर बग्गन गांव के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें