बसोहली। बसोहली के वार्ड संख्या आठ में 40 वर्षीय मोहन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घर से कुछ ही दूरी पर खेतों की तरफ व्यक्ति का शव पेड़ से लटक रहा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां उसने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय बसोहली भेज दिया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद