फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। परनाला गांव में मंगलवार की रात को चोर चार दुकानों के शटर के ताले तोड़कर नकदी और अन्य सामान उड़ाकर ले गए। पुलिस ने दुकान मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार कमल किशोर, राकेश कुमार, वेद प्रकाश और रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को वे अपनी दुकानें बंद करके घरों को चले गए लेकिन बुधवार सुबह जब वे दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो सभी चार दुकानों के शटर तोड़कर कर गल्ले से रुपये और अन्य सामान चोरी हो चुका था। एक साथ चार दुकानों पर चोरी की वारदात से आसपास के दुकानदारों में भी भय बन गया है। हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले कमल किशोर ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग 70000 रुपये की राशि चोरी की गई है। वहीं अन्य तीन करियाना की दुकानों से भी खाने पीने का सामान और नकदी चुराकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि लगभग एक महीना पूर्व बिलावर कस्बे के मुख्य बाजार में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं उसी रात को चोरों ने मांडली गांव में भी दो दुकानों में चोरी की थी, जिनका अभी तक पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें