फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तरबूज से भरा ट्रक खाई में गिरा, जानी नुकसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। धार सड़क बसंतर पुल के नजदीक वीरवार देर रात तरबूज से भरे एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसमें लदे तरबूज चारों ओर बिखर गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पंजाब से उधमपुर की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दुर्घटग्रिस्त हो गया। गनीमत रही कि उसमें सवार सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। लोगों ने बताया कि तीखे मोड पर ग्रेफ विभाग की ओर से बनाया गया स्पीड ब्रेकर इस हादसे का कारण बना है। स्थानीय नरसिंह देव सिंह ने बताया कि बसंतर पुल इलाके में धार सड़क पर स्पीड ब्रेकर एक तो तीखे मोड़ पर बनाया गया है। उसके साथ बीआरओ विभाग ने ब्रेकर की ऊंचाई काफी रखी है, जिसके कारण लोड गाड़ियों को एकदम से नियंत्रण में लाना चालक के लिए मुश्किल भरा हो जाता है और हादसे पेश आते हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग को इस और संज्ञान लेना चाहिए और तीखे मोड पर बने ब्रेकर की या तो ऊंचाई कम कर देनी चाहिए या इसे हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें