फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घर से आभूषण और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील की पंचायत मकवाल में सोमवार को दिन दिहाड़े चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना लिया। हालांकि, चोरी के दौरान परिवार मौके पर पहुंच गया लेकिन चोर मौके से भागने में सफल रहे। वे भागते हुए अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पूरे मामले की जांच थाना रामकोट पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

चोरी का मामला मकवाल के वार्ड 7 निवासी ओंकार सिंह के निवास का है, जहां चोर सुनसान घर में दोपहर करीब 12 बजे मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी को अंजाम दिया। घर के मालिक किसी कार्य से बाहर गए थे। जब कुछ समय बाद वे वापस आए तो देखा कि अंदर अलमारी तोड़ने की आवाज हो रही थी। शोर मचाने पर जब तक आस-पड़ोस से लोग मौके पर पहुंचे। चोर घर के पीछे की ओर खेतों से होते हुए घने जंगल में भाग गए। स्थानीय ग्रामीण उनके पीछे भागे लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ सके। चोरों ने घर में लगी तीन अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे सामान को पूरा खंगाला है। चोरों ने घर में लगे एक बेड में से सामान चोरी करने की कोशिश की है। पीड़ित परिवार के सदस्य सुषमा देवी ने बताया कि चोर घर से अलमारी तोड़कर सोने की एक चेन और दो अंगूठियों के साथ 25 हजार नकदी चुरा कर ले गए हैं। चोरी की सूचना तुरंत पुलिस चौकी रामकोट दे दी गई लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक चोर मौके से रफू चक्कर हो चुके थे। वे चोरी के लिए इस्तेमाल की गई बाइक वहीं पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में हुए नुकसान को देखा और चोरों की उस बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें