फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी की पंचायत कांथल में बाउली के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल बनी पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक बिट्टू राम के पिता कर्मचंद ने बताया कि मंगलवार को उनके बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बिट्टू राम पुलिस के डर से घर से चला गया। उन्होंने पूरे इलाके में अपने बेटे को खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह पता चला कि उसका शव बाउली के पास पेड़ से लटका है। वहीं, स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह सुबह अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था। जब वह बाउली के पास पहुंचे तो देखा कि बिट्टू राम का शव पेड़ से लटका था। इसके बाद उन्होंने बिट्टू के परिवार और पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं, बनी पुलिस इस पूरे मामले पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें