हीरानगर। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़वाल पुलिस ने नाके के दौरान पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो महिंद्रा लोड कैरियर गाड़ियों से 12 मवेशियों को मुक्त कराया और दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी रियाज अहमद ने अपनी टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान दो महिंद्रा गाड़ी नंबर पीबी07बीएस 3253 और जेके08जी 5637 को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान इनमें से 12 मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों वाहन चालकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सादिक अली और मंजूर अली दोनों निवासी चक हंदा तहसील मढ़ीन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।