बसोहली। बसोहली पुलिस ने मदराखी मोड़ के नजदीक नाका लगाकर एक व्यक्ति से 900 ग्राम भुक्की बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। बसोहली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन बसोहली में मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान लाल सिंह पुत्र किषणु राम निवासी दरमन बसोहली के रूप में हुई है। संवाद