बिलावर। गुड़ा कल्याण पश्चिम पंचायत से सटे जंगल में मंगलवार की सुबह एक महिला अचेत अवस्था में मिली। जब लोगों को इस बात की भनक लगी तो कई लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। संवाद