फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 18 हजार किलो लाहन नष्ट, 125 लीटर शराब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब के पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के कठुआ आबकारी विभाग की ओर से संयुक्त रूप से जिला कठुआ के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में लाहन, चालू भट्ठियां और अवैध शराब बरामद की है। बता दें कि चुनाव के मद्देनजर जिला कठुआ में अवैध शराब तैयार करने वालों पर विभागीय कार्रवाई पिछले लगभग 15 दिनों से जारी है। इससे पहले कठुआ रेंज आबकारी विभाग और इरेडिकेशन विंग जम्मू की टीमों की ओर से विभिन्न गांवों में लगातार कार्रवाई की जा रही थी, जबकि वीरवार को पठानकोट से पहुंची टीम के साथ कठुआ आबकारी रेंज की टीमों ने गांव चकदराब खां, बरनोटी, बुद्धी और सकते चक में संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान टीमों ने 18 हजार किलोग्राम लाहन नष्ट, दो चालू भट्ठी और 125 बल्क लीटर शराब पकड़ी। कठुआ रेंज ईटीओ सूरज प्रकाश ने बताया कि आबकारी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा, डिप्टी एक्साइज कमिश्नर सुकृति शर्मा और इरेडिकेशन विंग जम्मू के नोडल अधिकारी वीरेंद्र कुमार के निर्देशों पर चलाए गए अभियान में टीमों ने कुल 15 हजार किलोग्राम लाहन पकड़ी। इसे मौके पर नष्ट किया गया। इसके अलावा वहां से दो चालू भट्ठी और 125 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया गया। बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें