फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 8500 किलो लाहन की नष्ट, 240 लीटर शराब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लोकसभा चुनाव को लेकर इरेडिकेशन विंग जम्मू और कठुआ रेंज आबकारी विभाग की ओर से शराब तस्करों पर कार्रवाई करते शुक्रवार को बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई, जबकि हजारोंं किलोग्राम लाहन को नष्ट किया गया। शुक्रवार को कठुआ रेंज आबकारी विभाग और इरेडिकेशन विंग जम्मू की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 8500 किलोग्राम लाहन बरामद की। इसे मौके पर नष्ट कर दिया गया, जबकि 240 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गई। इरेडिकेशन विंग जम्मू के नोडल अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आबकारी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा और डिप्टी एक्साइज कमिश्नर सुकृति शर्मा के निर्देश पर विभाग की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर मढ़ीन तहसील के सुंजवां खानपुर, भंगारी परसोचक, मुकंदपुर और लच्छीपुरा में दबिश दी, जहां टीमों ने 8500 किलोग्राम लाहन बरामद की। उन्हाेंने बताया कि सारी लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। इसके अलावा, एक चालू भट्ठी और 240 लीटर अवैध देसी शराब को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें