फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बस्वाईं मोड़ के पास रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। वीरवार की देर रात बस्वाईं मोड़ के पास रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियां में अचानक आग भड़क पड़ी। रात करीब साढ़े 8 बजे के बाद भड़की आग जब तेज हवा के साथ बड़े इलाके में बढ़ने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना फायर एवं एमरजेंसी सर्विसेज को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू करने के लिए अपने प्रयास शुरू किए। लेकिन, तेज हवा के चलते उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी और खबर लिखे जाने तक आज पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तेजी से आज बढ़ रही थी। अगर उसे काबू न किया गया तो वह काफी क्षेत्र में फैल सकती है। गनीमत इस बात की है कि जहां आग लगी है वहां न तो किसी का घर है और न ही खेती। इसके कारण अभी फिलहाल कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस संबंध में विभाग के अनुसार 47 नंबर पुली के पास जम्मू पठानकोट रेल मार्ग पर लगी आग से न तो कोई नुकसान हुआ है और न ही रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें