फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने ट्रक से 19 मवेशियों को करवाया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पशु तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। वीरवार रात को जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी में पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से 19 मवेशियों को मुक्त कराया, जबकि पशु तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अरुण कौल ने लौंडी में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक नंबर जीके 02 बीपी5228 को रोकने का इशारा किया। नाका देखकर ट्रक चालक नाके से पहले ही ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक से 19 मवेशी बरामद किए जो अवैध धर्म से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें