फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 1000 चूजे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप मंडल से सटे बाथरी गांव में वीरवार शाम 6:30 को एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लग गई।आगजनी की घटना से पोल्ट्री फार्म में रखे गए लगभग 1000 चूजों की जलकर मौत हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने पोल्ट्री फार्म में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित पोल्ट्री फार्म के मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने 1000 चूजे पोल्ट्री फार्म में डाले थे और पोल्ट्री फार्म में रखी गई फीड और अन्य कई प्रकार का सामान आगजनी की वजह से जलकर राख हो गया है। पीड़ित में सरकार से मांग की है कि जल्द उसके नुकसान का आकलन करके से जल्द उसे सहायता राशि प्रदान की जाए, जिससे उसे थोड़ी सी राहत मिल सके। बता दें कि सरकार की ओर से उपमंडल मुख्यालय और आसपास से सटे लगभग 50 किलोमीटर वर्ग में आज तक कोई भी अग्निशमन केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। जिला मुख्यालय पर स्थित अग्निशमन केंद्र से दमकल विभाग को इलाके में पहुंचने के लिए लगभग 3 घंटे का समय लग जाता है। बिलावर पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर थाने में आगजनी की घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें