लखनपुर। पुलिस ने आठ बेजुबानों को पशु तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया।
लखनपुर पुलिस ने नए टोल प्लाजा पर स्थापित नाके के दौरान पंजाब से जम्मू जा रहे एक कैंटर नंबर जेके11जी /0142 को जांच के लिए रोका। इसमें आठ बैल बुरी तरीके से बंधे हुए पाए गए। जब पुलिस ने चालक से पशु ट्रांसपोर्ट संबंधी कागजात के बारे में पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक की पहचान मोहम्मद सादिक पुत्र शाह मोहम्मद निवासी वार्ड नं 14 आरएसपुरा जम्मू के रूप में हुई। लखनपुर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।