रामकोट। तहसील की पंचायत धान जसदार में चोरी का एक मामला सामने आया है। पंचायत के निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि उसके घर में बीते मंगलवार को चोरी हुई। चोरों ने घर से 75 हजार नकदी चोरी कर ली जो घर में एक डिब्बे में रखे थे। ज्ञानचंद ने बताया कि वह पेशे से एक दिहाडीदार मजदूर है और बड़ी मुश्किल के बाद घर के निर्माण के लिए पैसे एकत्रित किए थे। बताया कि चोरी की इस घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस चौकी रामकोट में दे दी है। पुलिस चौकी रामकोट से एऐसआयी राजेश कुमार ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।